लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से जनपद में हजारों परिवारों को मिला पक्का आवास।

---Advertisement---


बदायूँ 13 अप्रैल। जनपद बदायूँ में गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) प्रभावी ढंग से क्रियान्वित की जा रही है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार मार्च 2012 से मार्च 2017 तक जनपद में 6,495 लाभार्थियों को योजना का लाभ देते हुए लगभग 7794 लाख रुपए की धनराशि व्यय की गई। वहीं अप्रैल 2017 से दिसंबर 2025 तक इस योजना के अंतर्गत 38,284 परिवारों को पक्के आवास उपलब्ध कराए गए, जिन पर लगभग 45,940.80 लाख रुपए की धनराशि व्यय की गई है।
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का मुख्य उद्देश्य ऐसे परिवारों को आवास उपलब्ध कराना है जो कच्चे या जर्जर मकानों में जीवन यापन कर रहे हैं। योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों का चयन पारदर्शी प्रक्रिया के तहत किया जाता है तथा उन्हें निर्धारित मानकों के अनुसार किस्तों में धनराशि सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की जाती है।
जिला प्रशासन द्वारा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नियमित रूप से समीक्षा एवं निगरानी की जा रही है। साथ ही निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु स्थलीय निरीक्षण भी कराया जा रहा है।
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के माध्यम से जनपद में न केवल लोगों को सुरक्षित एवं सम्मानजनक आवास मिला है, बल्कि उनके जीवन स्तर में भी उल्लेखनीय सुधार हुआ है। यह योजना समाज के कमजोर वर्गों के लिए आशा की किरण बनकर उभरी है।

Aaptak24

संपादक:–विवेक चौहान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना मुजरिया तथा थाना बिल्सी पर “ समाधान दिवस” के अवसर पर जनता की समस्याओं को सुना गया एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

शिकायतकर्ता की संतुष्टि व निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें अधिकारी: डीएम।

सीडीओ ने लक्ष्मी प्रेरणा महिला संकुल स्तरीय समिति का किया निरीक्षण।

कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराएं अधिकारी25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कराना सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम।

वजीरगंज में भामाशाह जी का जन्म महोत्सव बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सम्पूर्ण अभियान 6.0 एवं विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page