लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

मा0 मुख्यमंत्री के सलाहकार ने किया निर्माणाधीन महिला पीएसी बटालियन के कार्यों का निरीक्षण।

---Advertisement---


बदायूं 28 अप्रैल। मा0 मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी ने जिलाधिकारी व अन्य संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ तहसील दातागंज के सैजनी में निर्माणाधीन महिला पीएसी बटालियन के कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारी एवं कार्यदायी संस्था के अभियंताओं व अधिकारियों के साथ बैठक कर गुणवत्ता के साथ कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को दिए।
जनपद के पूर्व जिलाधिकारी रहे व वर्तमान में मा0 मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी ने निरीक्षण के दौरान पाया कि महिला पीएसी बटालियन के अनावासीय भवनो का निर्माण का कार्य पूर्ण हो चुका है तथा आवासीय भवनों का निर्माण कार्य जारी है। उन्होंने वहां नक्शे का अवलोकन कर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।
जिलाधिकारी अवनीश राय ने बताया कि अनावासीय भवनों के निर्माण कार्यों की कुल लागत 112.31 करोड रुपए है तथा आवासीय भवनों की कुल लागत 300.47 करोड रुपए है, जिसका 68 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है और शेष कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। जुलाई 2026 तक कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश पूर्व में कार्यदायी संस्था को दिए जा चुके हैं। इस अवसर पर संबंधित विभागीय अधिकारी व कार्यदायी संस्था के अधिकारी मौजूद रहे।

Aaptak24

संपादक:–विवेक चौहान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना मुजरिया तथा थाना बिल्सी पर “ समाधान दिवस” के अवसर पर जनता की समस्याओं को सुना गया एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

शिकायतकर्ता की संतुष्टि व निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें अधिकारी: डीएम।

सीडीओ ने लक्ष्मी प्रेरणा महिला संकुल स्तरीय समिति का किया निरीक्षण।

कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराएं अधिकारी25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कराना सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम।

वजीरगंज में भामाशाह जी का जन्म महोत्सव बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सम्पूर्ण अभियान 6.0 एवं विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page