लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

गन्ना फ़सल सर्वेक्षण वर्ष 2026-27 हेतु 01 मई से 30 जून 2026 तक होने वाले गन्ना सर्वेक्षण कार्य हेतु, प्रशिक्षण ‌आयोजित किया गया।

---Advertisement---

सहकारी गन्ना विकास समिति बदायूं के प्रांगण में गन्ना विकास परिषद बदायूं के सौजन्य से” गन्ना फ़सल सर्वेक्षण वर्ष 2026-27 हेतु 01 मई से 30 जून 2026 तक होने वाले गन्ना सर्वेक्षण कार्य हेतु, प्रशिक्षण ‌आयोजित किया गया, प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते हुए जिला गन्ना अधिकारी बदायूं ने बताया कि पूर्ण पारदर्शिता ही गन्ना सर्वेक्षण का मूल आधार है,जिन कृषको के नाम राजस्व अभिलेखों में भूमि हो सिर्फ उनके ही नाम सर्वे किया जायेगा । सर्वेक्षण कार्य HHC मशीन/ एंड्राइड मोबाइल से ही किया जाएगा ।, सर्वे के समय ही विकास कार्य अंतर्गत पेड़ी प्रबंधन,गन्ना में लगने वाले प्रमुख कीट/ रोग की पहचान , नियंत्रण के उपाय, हेतु सुझाव दिया। साथ ही साथ यह भी कहा गया कि जिस ग्राम में सर्वे प्रारंभ किया जाए उसके पौधे के साथ साथ पेड़ी का सत्यापन एक साथ किया जाए। सैंपल सर्वे तथा बाढ़ ग्रस्त ग्रामों का सर्वे पहले कर लिया जाए। सर्वेक्षण से पूर्व टीम की सूचना चीनी मिले तीन दिन पूर्व ही sms के माध्यम से दे दी जाए। नए सदस्यों को 30 सितंबर 2026 तक enquiry.caneup.in पर बनाए। उपज बढ़ोत्तरी के आवेदन भी 30 सितंबर 2026 तक निर्धारित शुल्क लेकर कराए।प्रशिक्षण प्रदान करते हुए ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक बदायूं श्री प्रदीप कुमार वर्मा ने कहा कि सर्वेक्षण कार्य सुबह सूर्योदय से पहले प्रारंभ करें, तेज धूप से बचाव हेतु, स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, प्रशिक्षण प्रदान करते हुए GM केन श्री ए . सिद्दीकी, रूपापुर,हरदोई ने सर्वेक्षण कार्य के साथ, विकास कार्य अंतर्गत गन्ना में लगने वाले प्रमुख कीट पहचान, उनके नियंत्रण पर विस्तार से बताया, चीनी मिल बदायूं के मुख्य गन्ना अधिकारी श्री अनिल कुमार ने बताया कि पेड़ी सत्यापन के समय जो पेड़ी मौके पर नहीं है उसको डिलीट कर दिया जाए। प्रशिक्षण का संचालन श्री मुकेश कुमार चौधरी ने किया।प्रशिक्षण में चीनी मिल बिसौली,बदायूं , फरीदपुर, रूपापुर, न्यौली, मंझावली, करीमगंज, राजपुरा के प्रतिनिधि, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक बदायूं ,सचिव , सहकारी गन्ना विकास समिति बदायूं एवं समस्त गन्ना पर्यवेक्षक राजकीय एवं चीनी मिल मौजूद रहे।

Aaptak24

संपादक:–विवेक चौहान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना मुजरिया तथा थाना बिल्सी पर “ समाधान दिवस” के अवसर पर जनता की समस्याओं को सुना गया एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

शिकायतकर्ता की संतुष्टि व निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें अधिकारी: डीएम।

सीडीओ ने लक्ष्मी प्रेरणा महिला संकुल स्तरीय समिति का किया निरीक्षण।

कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराएं अधिकारी25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कराना सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम।

वजीरगंज में भामाशाह जी का जन्म महोत्सव बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सम्पूर्ण अभियान 6.0 एवं विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page