लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

तीन राज्यों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर गूंजा जश्न, अनुज माहेश्वरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मनाया भव्य उत्सव।

---Advertisement---


पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत के उपलक्ष्य में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनुज माहेश्वरी के कैम्प कार्यालय/आवास पर भव्य विजय उत्सव का आयोजन किया गया। ढोल-नगाड़ों की गूंज, आतिशबाज़ी की चमक और मिठाइयों की मिठास के बीच कार्यकर्ताओं ने इस ऐतिहासिक पल को पूरे जोश और उल्लास के साथ मनाया।
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं पर पुष्प वर्षा की गई, वहीं सभी ने पारंपरिक स्वाद ‘झालमुड़ी’ का आनंद लेते हुए जीत की खुशी साझा की। पूरे वातावरण में उत्साह, ऊर्जा और विजय का जज्बा स्पष्ट रूप से देखने को मिला।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अनुज माहेश्वरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज भारत के लगभग 80 प्रतिशत भूभाग पर भाजपा की सरकारें “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मंत्र के साथ जनसेवा, सुरक्षा और गरीब कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं। उन्होंने दृढ़ विश्वास जताया कि आगामी चुनावों में भाजपा उत्तर प्रदेश में जीत की हैट्रिक लगाकर एक नया इतिहास रचेगी।
उन्होंने कहा कि बंगाल और असम में मिली इस प्रचंड जीत ने विपक्ष की नींव हिला दी है और विरोधियों में स्पष्ट रूप से घबराहट देखी जा रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि इस उत्साह को संकल्प और ऊर्जा में परिवर्तित कर आगामी चुनावी लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए पूरी ताकत से जुट जाएं।
विजय उत्सव में भाजपा नगर अध्यक्ष पीयूष माहेश्वरी, पूर्व विधानसभा संयोजक अवधर शर्मा, नगर पालिका नामित सभासद मैदान लाल शाक्य, अनुसूचित मोर्चा जिला मंत्री बॉबी कोली एवं आकाश वाल्मीकि, नगर महामंत्री दीपक बॉस, देवेंद्र प्रजापति, उपाध्यक्ष जयंत शर्मा, हिमांशु माहेश्वरी, आदर्श सक्सेना, मसर्रत,राजेन्द्र कश्यप, ओमपाल,भावेश कश्यप, दानिश ,फ़राज़,सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

logo

Aaptak24

संपादक:–विवेक चौहान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मिथलेश कुमारी मॉडर्न स्कूल में ‘नमामि गंगे’ अभियान की गूंज, विद्यार्थियों ने दिया स्वच्छ गंगा का संदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ राजीव गुप्ता की फिर सेल्फी, बदायूं भाजपा में बढ़ते प्रभाव की चर्चा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 68 हजार ग्राम प्रहरियों के सम्मान कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र में ‘हनुमान अंश’ फिल्म का सामूहिक अवलोकन, सामाजिक समरसता और सेवा का दिया संदेश

बदायूंइस्लामनगर के मेन मार्केट स्थित गन हाउस में धमाके के बाद लगी आग, दुकान संचालक समेत दो युवक गंभीर घायलइस्लामनगर

बिल्सी में गौशाला मेला एवं श्रीरामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ, केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा और विधायक हरीश शाक्य रहे मौजूद

Leave a Comment

You cannot copy content of this page