लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुने अधिकारी।

---Advertisement---


बदायूं 16 मई। मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी जिलाधिकारी गामिनी सिंगला ने शनिवार को तहसील बदायूं में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुनने व उनका गुणवत्तापरक निस्तारण करने के लिए कहा। इस अवसर पर 42 शिकायती व प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 13 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया तथा शेष के गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश दिए गए।
प्रभारी जिलाधिकारी ने कहा कि आमजन की शिकायतों का गुणवत्तापरक निस्तारण शासन की प्राथमिकताओं में है, इसलिए अधिकारी इसे गंभीरता पूर्वक लें। शिकायतों के निस्तारण में शिकायतकर्ता की संतुष्टि आवश्यक है, इसका भी ध्यान रखा जाए।
संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर ग्राम सभा की भूमि से कब्जा हटवाने, सार्वजनिक मार्ग से कब्जा हटवाने, पैमाइश/ठीकाबंदी के बाद कब्जा दिलवाने, राशन कार्ड से मृत व्यक्ति का नाम हटवाने, स्मार्ट मीटर की जगह पुराना मीटर लगवाने सहित विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 42 शिकायती व प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 13 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया तथा शेष के गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश अधिकारियों को दिए गए। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Aaptak24

संपादक:–विवेक चौहान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना मुजरिया तथा थाना बिल्सी पर “ समाधान दिवस” के अवसर पर जनता की समस्याओं को सुना गया एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

शिकायतकर्ता की संतुष्टि व निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें अधिकारी: डीएम।

सीडीओ ने लक्ष्मी प्रेरणा महिला संकुल स्तरीय समिति का किया निरीक्षण।

कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराएं अधिकारी25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कराना सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम।

वजीरगंज में भामाशाह जी का जन्म महोत्सव बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सम्पूर्ण अभियान 6.0 एवं विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page