लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

यातायात पुलिस ने एक व्यक्ति का जरूरी सामान सहित खोया हुआ बैग ढ़ूढ़कर लौटाया।

---Advertisement---

          सुश्री अंकिता शर्मा - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ के कुशल निर्देशन, श्री अभिषेक कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक नगर जनपद बदायूँ एवं श्री रजनीश उपाध्याय क्षेत्राधिकारी नगर / यातायात के पर्यवेक्षण में यातायात पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही करते हुए एक व्यक्ति का खोया हुआ बैग मय समान के तलाश कर उसके सुपुर्द किया गया।

विवरण –
आज दिनांक 16.05.2026 को ओमकार पुत्र स्व0 ज्ञान लाल निवासी सोई थाना कुँवरगाँव जनपद बदायूँ ने टीएसआई श्री ललित कुमार को बताया पुलिस लाइन चौराहा पर मेरा बैग दिनांक 15.05.2026 को अपने गाँव से आते समय इन्द्रा चौक चौराहे के पास मैं ऑटो में उतर गया और मेरा बैग टैम्पू में में रह गया। जिस बैग में मेरा बहुत कीमती सामान है। मेरा बैग ढुढ़वाने की कृपा करें। टीएसआई श्री ललित कुमार ने श्री रजनीश कुमार उपाध्याय क्षेत्राधिकारी यातायात को अवगत कराया। क्षेत्राधिकारी यातायात के निर्देशन में ऑफिस में लगे सीसीटीवी सिस्टम में कई चौराहा के सीसीटीवी फुटेज चैक की गयी, जिसमें कार्यालय में कार्यरत हे0का0 02 मुईन हुसैन, का0 1316 भूपेन्द्र कुमार, का0 48 राहुल यादव तथा म0का0 1364 ऋतु रानी को बताया कई चौराहों के सीसीटीवी कैमरे देखने पर कई ऑटो चालकों से सम्पर्क किया गया। इन्द्रा चौक चौराहे पर लगे कैमरों पर ओमकार ने टैम्पू की पहचान की। टैम्पू नम्बर UP 24 CT 0147 लिखा दिखाई दिया। उसका नाम पता ई – चालान ऐप की सहायता से देखा गया तो नाम मनोज कुमार पुत्र श्री हिम्मत सिंह नि0 दबरई थाना सिविल लाइन, बदायूँ के रूप में हुयी। जिस पर टैम्पू चालाक मनोज कुमार का मो0नं0 दर्ज है। टीएसआई श्री ललित कुमार ने मोबाइल पर सम्पर्क किया तो टैम्पू चालाक मनोज कुमार ने बताया कि दिनांक 15.05.2026 तो एक बैग सवारी का टैम्पू में छुट गया था। टैम्पू चालक को मय टैम्पू व बैग सहित यातायात कार्यालय में बुलाया गया।
टीएसआई श्री ललित कुमार के सामने बैग को ओमकार व उनकी पत्नी श्रीमति शकुन्तला देवी के सामने खोला गया। जिसके अन्दर 61,300 रूपये नगद व एक सोने की अंगूठी, एक मोबाइल फोन सादा, एक घड़ी हाथ की और कुछ पुराने कपड़े निकले। ओमकार ने बताया कि उक्त सारा सामान मेरा है। जितना सामान बैग में था सभी ठीक है। 61300 रूपये व सोने की अंगूठी व मोबाइल फोन और घड़ी व कपड़े दिलाने पर बहुत ही यातायात पुलिस का धन्यवाद दिया व टैम्पू चालाक मनोज कुमार की ईमानदारी की सराहना की गयी। सारा सामान ओमकार को सुपुर्द किया गया।
टीएसआई श्री ललित कुमार मय यातायात कार्यालय के समस्त कर्मचारी गणों द्वारा मेहनत से कार्य किया गया जिसके फलस्वरूप उक्त व्यक्ति का खोया हुआ सामान मिल सका।

Aaptak24

संपादक:–विवेक चौहान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना मुजरिया तथा थाना बिल्सी पर “ समाधान दिवस” के अवसर पर जनता की समस्याओं को सुना गया एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

शिकायतकर्ता की संतुष्टि व निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें अधिकारी: डीएम।

सीडीओ ने लक्ष्मी प्रेरणा महिला संकुल स्तरीय समिति का किया निरीक्षण।

कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराएं अधिकारी25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कराना सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम।

वजीरगंज में भामाशाह जी का जन्म महोत्सव बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सम्पूर्ण अभियान 6.0 एवं विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page