बदायूँ दिनाँक 15.06.2026 को थाना अलापुर के ग्राम विशनपुरी निवासिनी मिथलेश पत्नी मुनेन्द्र अपने मायके थाना मूसाझाग ग्राम महरौली से अपनी मां व बच्चों के साथ अपनी ससुराल के लिए ऑटो(टेम्पू) में ढहरपुर से म्याऊँ के लिये बैठी थी तभी रास्ते में आँधी-बारिश के कारण म्याऊँ जल्दी उतरते समय बैग (जिसमें सोना-चांदी के आभूषण तथा नकदी व मोबाइल फोन रखे थे) जो छूट गया। जिसकी सूचना चौकी म्याऊँ पर दी गई थी। चौकी प्रभारी म्याऊ ने तत्काल तत्परता दिखाते हुए संबंधित ऑटो चालक से बैग बरामद कर मय माल के मिथलेश उपरोक्त के सुपुर्द किया गया।





