बदायूँ: 18 जून। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों, कार्यक्रमों व संचालित योजनाओं पर आधारित डायट परिसर में चार दिवसीय प्रदर्शनी के दूसरे दिन आमजन में सरकार की योजनाओं को जानने की उत्सुकता देखी गई। सभी ने प्रदर्शनी को सराहाते हुए सरकार के कार्याें की प्रशंसा की। उल्लेखनीय है कि बुधवार को जनपद के प्रभारी मंत्री व प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) वन व पर्यावरण डॉ0 अरुण कुमार सक्सेना ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। प्रदर्शनी आगामी 20 जून तक आमजन के अवलोकन के लिए संचालित रहेगी।
गुरुवार को स्वयं सहायता समूहों की दीदीयों, युवाओं उद्यमियों, व्यापारियों एवं गणमान्य लोगों ने प्रदर्शनी के अवलोकन उपरान्त सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लेते हुए कहा कि वह भी स्वयं अथवा अपने परिचितों, सम्बंधियों व ग्रामवासियों आदि को योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित करेंगे। कहा कि बिना भेदभाव के सभी पात्रों को सरकार योजना का लाभ दे रही है। सभी ने सरकार की योजनाओं, नियत व नीति की प्रशंसा की।






