वीरांगना की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने बड़ी संख्या में जुटे राजनैतिक और सामाजिक क्षेत्र के महानुभाव।
रानी लक्ष्मीबाई के त्याग और बलिदान का सदैव स्मरण रखेगा देश।
राष्ट्र के लिए सर्वस्व न्यौछावर कर महान वीरांगना कहलाई महारानी लक्ष्मीबाई।
क्षत्रिय महासभा बदायूं एवम महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट के तत्वावधान में रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन वीरांगना चौक पर क्षत्रिय महासभा बदायूं के मार्गदर्शक आचार्य प्रताप सिंह की अध्यक्षता में किया गया।
इस अवसर पर विचार व्यक्त करते हुए महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह राठौड़ एडवोकेट ने कहा कि महारानी लक्ष्मीबाई ने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर भारतवर्ष के स्वतंत्रता आंदोलन की नींव रखी। उन्होने अपनी वीरता से अंग्रेजो के दांत खट्टे कर दिए। उनके त्याग और बलिदान को देश कभी नहीं भुला पाएगा। हम सबको महारानी लक्ष्मीबाई के बताए गए पथ पर चलने की आवश्यकता है ।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह राठौड़, प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ सुशील कुमार सिंह, संरक्षक राजपाल सिंह राठौड़, जिला अध्यक्ष राकेश सिंह, जिला अध्यक्ष महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट विपिन कुमार सिंह एडवोकेट, ज़िला संगठन मंत्री भू राज सिंह , जिला उपाध्यक्ष अखिलेश चौहान, नगर सचिव व सभासद मनोज चंदेल, रूप किशोर सिंह, शेर बहादुर सिंह आदि महानुभाव उपस्थित रहे।





