लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

बी.डी.ओ अंबियापुर के खिलाफ भारतीय हलधर किसान यूनियन करेगी धरना प्रदर्शन

---Advertisement---

बिल्सी तहसील में 17 जुलाई से भारतीय हलधर किसान यूनियन का अनिश्चितकालीन धरनाबिल्सी, बदायूं। भारतीय हलधर किसान यूनियन ने प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र सहित ग्रामीण विकास योजनाओं में कथित भ्रष्टाचार, अनियमितताओं और अवैध वसूली के आरोप लगाते हुए 17 जुलाई 2026 (शुक्रवार) सुबह 10:00 बजे से बिल्सी तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन धरना देने की घोषणा की है।यूनियन का आरोप है कि संबंधित वीडीओ द्वारा कथित रूप से आर्थिक लाभ लेकर अपात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है, जबकि पात्र लाभार्थियों को वंचित रखा जा रहा है। साथ ही कुछ सचिवों के साथ मिलीभगत कर अवैध वसूली किए जाने तथा शिकायतकर्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार के भी आरोप लगाए गए हैं।किसान नेताओं का कहना है कि जब तक संबंधित वीडीओ के विरुद्ध निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई नहीं होती, तब तक धरना जारी रहेगा। प्रशासन द्वारा कार्रवाई न होने पर आंदोलन को और व्यापक करने की चेतावनी भी दी गई है।यूनियन की प्रमुख मांगें:प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा व अन्य ग्रामीण विकास योजनाओं की निष्पक्ष जांच।दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई।पात्र लाभार्थियों को बिना भेदभाव योजनाओं का लाभ।शिकायतकर्ताओं के साथ सम्मानजनक व्यवहार एवं भ्रष्टाचार पर तत्काल रोक।धरना संबंधी बैठक में राष्ट्रीय महासचिव अवधेश लड्डा महेश्वरी, मंडल अध्यक्ष मृगांक कुमार जैन (टीटू भैया), संगठन मंत्री बृजक्षेत्र चन्द्रसैन महेश्वरी, जिला अध्यक्ष राहुल सोलंकी, जिला उपाध्यक्ष नरेश, सचिव एवं रिपोर्टर सूरज सागर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

You cannot copy content of this page