लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

बहन के घर जाने की बात कहकर निकला युवक पेड़ पर फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस

---Advertisement---

ब्रेकिंग न्यूज़

बहन के घर जाने की बात कहकर निकला युवक पेड़ पर फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस

बिल्सी (बदायूं): थाना क्षेत्र के बदायूं–बिजनौर हाईवे स्थित वैन ईंट भट्ठे के निकट नाई पिंडरी जाने वाले कच्चे रास्ते पर गुरुवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से फंदे पर लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

गुरुवार सुबह राहगीरों ने खेत में पेड़ से लटका शव देखा तो आसपास के लोगों को सूचना दी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर कोतवाल मनोज कुमार एवं इंस्पेक्टर क्राइम बी.के. मौर्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल शुरू की।

मृतक की पहचान विवेक के रूप में हुई है। मृतक के बहनोई सुनील चौहान ने बताया कि बुधवार को विवेक का अपनी पत्नी प्रियंका और माता-पिता से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद वह अपनी बहन रामा, निवासी ग्राम निजामपुर, थाना बिल्सी, के घर जाने की बात कहकर नोएडा से निकला था। गुरुवार सुबह उसका शव बिल्सी–बदायूं मार्ग पर खेत में पेड़ से फंदे पर लटका मिला।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

आप तक 24 न्यूज़
संपादक: विवेक चौहान

logo

Aaptak24

संपादक:–विवेक चौहान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मिथलेश कुमारी मॉडर्न स्कूल में ‘नमामि गंगे’ अभियान की गूंज, विद्यार्थियों ने दिया स्वच्छ गंगा का संदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ राजीव गुप्ता की फिर सेल्फी, बदायूं भाजपा में बढ़ते प्रभाव की चर्चा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 68 हजार ग्राम प्रहरियों के सम्मान कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र में ‘हनुमान अंश’ फिल्म का सामूहिक अवलोकन, सामाजिक समरसता और सेवा का दिया संदेश

बदायूंइस्लामनगर के मेन मार्केट स्थित गन हाउस में धमाके के बाद लगी आग, दुकान संचालक समेत दो युवक गंभीर घायलइस्लामनगर

बिल्सी में गौशाला मेला एवं श्रीरामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ, केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा और विधायक हरीश शाक्य रहे मौजूद

Leave a Comment

You cannot copy content of this page