लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

संडे ऑन साइकिल’ अभियान के तहत स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

---Advertisement---

बिल्सी: ‘संडे ऑन साइकिल’ अभियान के तहत स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बिल्सी, 19 जुलाई 2026। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्सी में रविवार को ‘संडे ऑन साइकिल’ थीम के अंतर्गत स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में साइकिलिंग, योग, जुंबा, योग परामर्श, रस्सी कूद सहित विभिन्न शारीरिक गतिविधियाँ कराई गईं।

कार्यक्रम का सफल नेतृत्व चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने किया। इस अवसर पर डॉक्टरों की टीम, नर्सिंग स्टाफ, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर, फार्मासिस्ट, वार्ड बॉय एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान नियमित व्यायाम, साइकिल चलाना, योगाभ्यास, रस्सी कूद और अन्य शारीरिक गतिविधियों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। चिकित्सा अधीक्षक ने कहा कि नियमित शारीरिक गतिविधियाँ शरीर को स्वस्थ रखने के साथ-साथ मानसिक तनाव को भी कम करती हैं तथा अनेक बीमारियों से बचाव में सहायक होती हैं।

अंत में सभी प्रतिभागियों ने दैनिक जीवन में व्यायाम एवं स्वास्थ्यवर्धक गतिविधियों को अपनाने का संकल्प लिया।

logo

Aaptak24

संपादक:–विवेक चौहान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

You cannot copy content of this page