बिल्सी स्वास्थ्य विभाग से बड़ी खबर
कायाकल्प टीम ने बिल्सी सीएचसी का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं की परखी गुणवत्ता
बिल्सी (बदायूं): बिल्सी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का शुक्रवार को कायाकल्प टीम के अधिकारियों ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया गया और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का मूल्यांकन किया गया।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, औषधि स्टॉक, फार्मेसी, इमरजेंसी वार्ड, पैथोलॉजी, प्रसव कक्ष, एनबीएसयू (Newborn Stabilization Unit) तथा अग्निशमन सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। फायर सेफ्टी सिलेंडरों की स्थिति भी जांची गई।
निरीक्षण के दौरान स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। विशेष रूप से डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को मरीजों के प्रति संवेदनशील, विनम्र एवं मानवीय व्यवहार बनाए रखने पर जोर दिया गया, ताकि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार गुप्ता सहित राजकुमार, पंकज मौर्य, प्रतीक्षा, पूजा माहेश्वरी, शशिबाला, प्रेमवीर बघेल, सुनील (फार्मासिस्ट) तथा अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।