लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

21 लाख के स्टेशनरी भुगतान मामले में डीएम को सौंपा गया शिकायती पत्र, जांच की मांग तेज

---Advertisement---

21 लाख के स्टेशनरी भुगतान मामले में डीएम को सौंपा गया शिकायती पत्र, जांच की मांग तेज

बदायूं। बेसिक शिक्षा विभाग में कथित तौर पर 21 लाख रुपये के स्टेशनरी भुगतान को लेकर विवाद एक बार फिर गहरा गया है। इस मामले में जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष जे.के. सक्सेना ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि वर्ष 2026 में पर्याप्त बजट उपलब्ध न होने के बावजूद करीब 21 लाख रुपये का स्टेशनरी भुगतान एक कथित फर्म को किया गया। साथ ही विभागीय नियमों, टेंडर प्रक्रिया और निर्धारित दिशा-निर्देशों की अनदेखी किए जाने का भी आरोप लगाया गया है।

शिकायतकर्ता का कहना है कि इस मामले की शिकायत पहले भी संबंधित अधिकारियों से की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने समाचार पत्रों में विज्ञापन जारी करने की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाते हुए नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया है।

जे.के. सक्सेना ने जिलाधिकारी से पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराकर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल, शिकायत में लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और संबंधित विभाग की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान भी सामने नहीं आया है। मामले में प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है।

logo

Aaptak24

संपादक:–विवेक चौहान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मिथलेश कुमारी मॉडर्न स्कूल में ‘नमामि गंगे’ अभियान की गूंज, विद्यार्थियों ने दिया स्वच्छ गंगा का संदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ राजीव गुप्ता की फिर सेल्फी, बदायूं भाजपा में बढ़ते प्रभाव की चर्चा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 68 हजार ग्राम प्रहरियों के सम्मान कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र में ‘हनुमान अंश’ फिल्म का सामूहिक अवलोकन, सामाजिक समरसता और सेवा का दिया संदेश

बदायूंइस्लामनगर के मेन मार्केट स्थित गन हाउस में धमाके के बाद लगी आग, दुकान संचालक समेत दो युवक गंभीर घायलइस्लामनगर

बिल्सी में गौशाला मेला एवं श्रीरामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ, केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा और विधायक हरीश शाक्य रहे मौजूद

Leave a Comment

You cannot copy content of this page