कांवड़ यात्रा पर सख्ती: मांस-मदिरा की खुली बिक्री पर होगी कार्रवाई, डीआईजी अजय कुमार साहनी का सख्त संदेश
AAP TAK LIVE 24 NEWS
बरेली । श्रावण मास और कांवड़ यात्रा-2026 को लेकर बरेली परिक्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था हाई अलर्ट पर है। डीआईजी अजय कुमार साहनी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कांवड़ मार्गों पर श्रद्धालुओं की आस्था और सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि यदि कांवड़ मार्ग पर किसी होटल, ढाबे या दुकान पर मांस, मदिरा या आपत्तिजनक सामग्री खुले रूप में पाई जाती है, तो संबंधित संचालक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। यदि ऐसी वस्तुओं की बिक्री की अनुमति है, तो उन्हें पूरी तरह ढककर रखा जाए, ताकि किसी कांवड़िया या श्रद्धालु की नजर उन पर न पड़े।
डीआईजी ने यह भी बताया कि कांवड़ मार्गों पर सीसीटीवी और ICCC कंट्रोल सेंटर से 24 घंटे निगरानी होगी। बिना अनुमति कोई शिविर नहीं लगाया जाएगा। बदायूं के कछला घाट सहित प्रमुख स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल, कंट्रोल रूम और अन्य सुरक्षा इंतजाम किए जाएंगे।
प्रशासन ने सभी नागरिकों और व्यापारियों से नियमों का पालन करने तथा शांतिपूर्ण और सुरक्षित कांवड़ यात्रा में सहयोग करने की अपील की है।