:
दातागंज के बाढ़ प्रभावित ग्राम जटा का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, राहत कार्यों का लिया जायजा
बदायूं –5 अगस्त को तहसील दातागंज के बाढ़ प्रभावित ग्राम जटा का स्थलीय निरीक्षण कर जलभराव की स्थिति, राहत एवं बचाव कार्यों तथा आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं।
निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को प्रभावित लोगों तक त्वरित और प्रभावी राहत पहुंचाने तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।