🚨 #BADAUN BREAKING 🚨
कादरचौक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 लंगूरों की अवैध तस्करी का भंडाफोड़
बदायूं के थाना कादरचौक पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 जीवित लंगूरों को तस्करों के चंगुल से सुरक्षित बरामद किया। कार्रवाई के दौरान फईम नामक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जबकि तस्करी में प्रयुक्त सुजुकी आल्टो कार (UP 32 JX 4583) को भी कब्जे में ले लिया गया।
आरोपी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, भारतीय वन अधिनियम एवं जैविक विविधता अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।
बदायूं पुलिस और वन विभाग की इस संयुक्त कार्रवाई को वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।