लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

शिवभक्तों की सेवा के लिए जगह-जगह भंडारों का आयोजन

---Advertisement---

शिवभक्तों की सेवा के लिए जगह-जगह भंडारों का आयोजन

बदायूं । बिनावर में सावन माह के दौरान कछला से जल भरकर लौट रहे कांवड़ियों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। बदायूं-मथुरा हाईवे स्थित घटपुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी समिति ने यह व्यवस्था की। समिति के जिलाध्यक्ष सावन सक्सेना ने कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। इस भंडारे में हजारों की संख्या में कांवड़ियों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर हिंदू रक्षा दल के ठाकुर अभिषेक सिंह, मंडल अध्यक्ष धनंजय सिंह, विधानसभा अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, जिला प्रभारी ब्लॉक अध्यक्ष मुलायम सिंह, संतोष सैनी, दीपक और रामशरण सहित कई भक्त उपस्थित रहे। उधर श्रावण मास के दौरान कांवड़ लेकर लौट रहे शिवभक्तों की सेवा के लिए जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम रविवार को राजनैति दलो के लोगो ने भी भन्डारे का आयोजन किया इन भंडारों में हजारों श्रद्धालुओं ने भोजन और प्रसाद ग्रहण किया। नगर में शिवभक्तों द्वारा ही अन्य शिवभक्तों के लिए ये भंडारे लगाए गए हैं। इनमें श्रद्धालुओं को भोजन और प्रसाद वितरित किया जा रहा है। बड़ी संख्या में शिवभक्त इन आयोजनों का लाभ उठा रहे हैं। इसी क्रम में रोटरी क्लब ने भी एक भंडारे का आयोजन किया। क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सक्रिय रूप से शिवभक्तों को भोजन और प्रसाद वितरित कर उनकी सेवा की। इस दौरान कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ सेवा कार्यों में जुटे रहे। श्रावण मास में नगर में जगह-जगह आयोजित हो रहे इन भंडारों से पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना हुआ है। सेवा में लगे लोगों के प्रति शिवभक्तों ने आभार व्यक्त किया।

logo

Aaptak24

संपादक:–विवेक चौहान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

You cannot copy content of this page