बिल्सी सीएचसी के आयुष्मान आरोग्य मंदिर ओया को NQAS प्रमाणन
बिल्सी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्सी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार गुप्ता के नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में एक और उपलब्धि जुड़ी है। ग्राम ओया स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर एवं उपकेंद्र को नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (NQAS) द्वारा प्रमाणित किया गया है।
ओया आयुष्मान आरोग्य मंदिर का NQAS नेशनल असेसमेंट 4 जुलाई 2026 को नेशनल टीम द्वारा किया गया था। टीम में डॉ. मनीष शर्मा एवं डॉ. मोनिका शामिल थीं। असेसमेंट के बाद आज 10 अगस्त 2026 को इसका सकारात्मक परिणाम सामने आया।
असेसमेंट के दौरान ओया केंद्र पर सीएचओ हिना सैफी एवं एएनएम साक्षी सक्सेना तैनात थीं। इस उपलब्धि को बिल्सी सीएचसी की टीम की मेहनत और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।