लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

मानवता की मिसाल: घायल महिला को अपनी निजी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया

---Advertisement---

मानवता की मिसाल: घायल महिला को अपनी निजी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया

दातागंज। थाना हजरतपुर क्षेत्र में सिद्ध बाबा के स्थान के पीछे नीलगाय से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक पर पीछे बैठी महिला गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर तड़पने लगी।

इसी दौरान वहां से गुजर रहे दातागंज ब्लॉक प्रमुख अतेन्द्र विक्रम सिंह ‘अंकित भैया’, पुत्र क्षेत्रीय भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह, ने घायल महिला को देखा तो बिना देर किए मदद के लिए आगे आए। एंबुलेंस या 112 का इंतजार करने के बजाय उन्होंने अपनी निजी गाड़ी से घायल महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

समय पर मिली मदद से महिला को उपचार मिल सका। ब्लॉक प्रमुख के इस मानवीय और संवेदनशील कदम की स्थानीय लोगों ने जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि संकट में पड़े व्यक्ति की मदद करना ही सच्ची जनसेवा है।

logo

Aaptak24

संपादक:–विवेक चौहान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

You cannot copy content of this page