लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

भारतीय हलधर किसान यूनियन ने मनाया चौथा स्थापना दिवस, किसानों के हक की लड़ाई का लिया संकल्प

---Advertisement---

भारतीय हलधर किसान यूनियन ने मनाया चौथा स्थापना दिवस, किसानों के हक की लड़ाई का लिया संकल्प

बिल्सी। गुरुवार, 13 अगस्त 2026 को भारतीय हलधर किसान यूनियन का चौथा स्थापना दिवस तहसील रोड स्थित प्रादेशिक कैंप कार्यालय, बिल्सी पर धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में जिलेभर से संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी, सदस्य और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राहुल सोलंकी ने कहा कि संगठन की स्थापना के समय ही किसानों, मजदूरों, शोषित और वंचित वर्ग की आवाज बनने का संकल्प लिया गया था। किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाना और उनके शोषण के खिलाफ मजबूती से आवाज बुलंद करना संगठन का मुख्य उद्देश्य है।

उन्होंने कहा कि संगठन की प्रथम बार नींव रखे जाने के समय ही राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय धीरेंद्र सोलंकी ने संगठन का झंडा उठाकर संकल्प लिया था कि किसानों की आवाज को बुलंद करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने किसानों की समस्याओं को मजबूती से उठाकर उनका समाधान कराने के लिए हर संभव प्रयास करने का संकल्प लिया था।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के इसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए संगठन किसान, मजदूर, शोषित और वंचित वर्ग के अधिकारों की लड़ाई लगातार मजबूती से लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव व्यापार मोर्चा अवधेश मिश्रा, मंडल अध्यक्ष, युवा जिलाध्यक्ष विवेक चौहान, नवाब यादव, नरेश चंद्र, प्रिंस माहेश्वरी, प्रदेश सचिव बिजेंद्र फौजी सहित तमाम पदाधिकारी एवं किसान मौजूद रहे।

इस दौरान पदाधिकारियों और किसानों ने संगठन को मजबूत बनाने तथा किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार संघर्ष करने का संकल्प लिया।

logo

Aaptak24

संपादक:–विवेक चौहान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

You cannot copy content of this page