लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

बिल्सी में सड़क का मलबा नहीं हटने से लोगों में आक्रोश, प्रदर्शन कर जताया विरोध

---Advertisement---

बिल्सी में सड़क का मलबा नहीं हटने से लोगों में आक्रोश, प्रदर्शन कर जताया विरोध

बिल्सी। नगर के मोहल्ला नंबर-5 में सड़क तोड़े जाने के बाद कई दिनों से मलबा नहीं हटाए जाने से स्थानीय लोगों और व्यापारियों में आक्रोश है। रास्ते में मलबा पड़ा होने के कारण आवागमन बाधित हो गया है, जिससे दुकानदारों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

समस्या से नाराज लोगों ने सड़क पर एकत्र होकर जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित ठेकेदार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि प्रशासन और संबंधित विभाग की लापरवाही के चलते उन्हें लगातार परेशानी उठानी पड़ रही है।

स्थानीय व्यापारी रमन माहेश्वरी ने बताया कि सड़क पर मलबा पड़ा होने के कारण दुकानों तक ग्राहकों का आना-जाना प्रभावित हो रहा है, जिससे कारोबार पर भी असर पड़ रहा है। वहीं मोहम्मद जफर ने बताया कि मुख्य रास्ता बंद होने के कारण स्कूली बच्चों को भी स्कूल जाने के लिए लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है।

मोहम्मद हसन ने बताया कि सड़क 9 अगस्त को तोड़ी गई थी, लेकिन अब तक मलबा नहीं हटाया गया है। मोहल्लेवासियों और दुकानदारों ने चेतावनी दी कि जल्द मलबा हटाकर रास्ता चालू नहीं कराया गया तो आंदोलन किया जाएगा।

बिल्सी नगर पालिका अध्यक्ष पति ओमप्रकाश सागर ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है और इसी सप्ताह सड़क से मलबा हटवाकर रास्ता सुचारु कराने का प्रयास किया जाएगा।

प्रदर्शन के दौरान जफर अली, मोहम्मद शकील, रमन कुमार, विकास माहेश्वरी, जरीफ मलिक, तेज माहेश्वरी, अंजू माहेश्वरी, नीरज कुमार, मोहम्मद तालिब, हसन अली, महावीर सागर सहित कई लोग मौजूद रहे।

logo

Aaptak24

संपादक:–विवेक चौहान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

You cannot copy content of this page