लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

भारतीय हलधर किसान यूनियन के स्थापना दिवस पर केक काटकर मनाया जश्न, मनोज कुमार गुप्ता बने मंडलीय सचिव

---Advertisement---

भारतीय हलधर किसान यूनियन के स्थापना दिवस पर केक काटकर मनाया जश्न, मनोज कुमार गुप्ता बने मंडलीय सचिव

बिल्सी। भारतीय हलधर किसान यूनियन के चौथे स्थापना दिवस के अवसर पर तहसील रोड स्थित प्रादेशिक कैंप कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस दौरान पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर संगठन का स्थापना दिवस मनाया और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के समापन की ओर संगठन की ओर से मनोज कुमार गुप्ता को व्यापार प्रकोष्ठ में बरेली मंडल सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। पदाधिकारियों ने उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी और संगठन के हित में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राहुल सोलंकी, प्रदेश सचिव बिजनेश सोलंकी, मंडल अध्यक्ष मृगांक जैन, राष्ट्रीय महासचिव व्यापार मोर्चा अवधेश लड्डा, प्रिंस माहेश्वरी, सूरज सागर, नरेश चंद्र सहित संगठन के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नवनियुक्त मंडलीय सचिव मनोज कुमार गुप्ता ने संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी के लिए पदाधिकारियों का आभार जताते हुए संगठन को मजबूत बनाने और व्यापारियों व किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का भरोसा दिलाया।

logo

Aaptak24

संपादक:–विवेक चौहान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

You cannot copy content of this page