बिल्सी CHC पर नियमित टीकाकरण को लेकर माइक्रो प्लान रिव्यू बैठक
आज 14 अगस्त 2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्सी में SMO डॉ. पी.वी. कौशिक एवं चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में अंबियापुर ब्लॉक की सभी एएनएम की माइक्रो प्लान रिव्यू बैठक आयोजित हुई।
बैठक में शून्य से एक वर्ष तक के बच्चों के नियमित टीकाकरण तथा गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण और आवश्यक जांचों को शत-प्रतिशत पूरा कराने पर विशेष जोर दिया गया। नियमित टीकाकरण को बढ़ावा देने और छूटे हुए लाभार्थियों को चिन्हित कर टीकाकरण से जोड़ने के लिए कार्ययोजना तैयार की गई।
इस अवसर पर सभी एएनएम के साथ फील्ड मॉनिटर नितिन सक्सेना, मोहम्मद अमीन, BCPM सरवर अली, PMW भुवनेश एवं MPW रेहान खान सहित संबंधित स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।