बिल्सी विधानसभा में राजकीय हाई स्कूल का भूमि पूजन एवं शिलान्यास
बिल्सी। ग्राम जरीफपुर गढ़िया में राजकीय हाई स्कूल के भूमि पूजन एवं शिलान्यास के अवसर पर आयोजित विशाल जनसभा को क्षेत्रीय विधायक हरीश शाक्य ने संबोधित किया।
विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण एवं संतुलित विकास के लिए वह निरंतर प्रयासरत हैं। शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि राजकीय हाई स्कूल के निर्माण से क्षेत्र के बच्चों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिलेगा। अब ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।
इस अवसर पर उन्होंने विकास कार्यों को लेकर सरकार की प्राथमिकताओं को रेखांकित करते हुए कहा—“सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास।”