कुंवरगांव में कांवड़ियों के लिए पुलिस ने लगाया भंडारा, प्रसाद वितरित कर पूछा हालचाल
श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान थाना कुंवरगांव क्षेत्र में एसएसपी बदायूं सुश्री अंकिता शर्मा के नेतृत्व में पुलिस द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया। पुलिसकर्मियों ने कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया और उनकी कुशलक्षेम पूछी।
पुलिस ने श्रद्धालुओं को सुरक्षित उनके गंतव्य की ओर रवाना किया। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए गए।