लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम में लाखों की चोरी, पीछे की दीवार काटकर चोरों ने लगाया नकब

---Advertisement---

🔴 बिल्सी ब्रेकिंग न्यूज़

इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम में लाखों की चोरी, पीछे की दीवार काटकर चोरों ने लगाया नकब

बिल्सी। बदायूं-बिजनौर हाईवे स्थित बिल्सी इंडेन गैस एजेंसी गोदाम के पास इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम में बीती रात अज्ञात चोरों ने पीछे की दीवार काटकर नकब लगा दिया। चोर शोरूम से इनवर्टर-बैटरी, इलेक्ट्रिक स्कूटी की पांच लिथियम बैटरियां, सीसीटीवी का डीबीआर और लैपटॉप चोरी कर ले गए। चोरी किए गए सामान की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

ग्राम नगला तरऊ निवासी अशोक सिंह सिसोदिया का बदायूं-बिजनौर हाईवे पर इलेक्ट्रिक स्कूटी का शोरूम है। सुबह जब वह शोरूम पहुंचे तो पीछे की दीवार कटी हुई मिली और अंदर सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। घटना की जानकारी होते ही उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में रोष है। व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरी का जल्द खुलासा करने की मांग की है।

आप तक LIVE 24 NEWS — हर खबर पर पैनी नजर।

logo

Aaptak24

संपादक:–विवेक चौहान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

You cannot copy content of this page