लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

बिल्सी विधायक हरीश शाक्य की बड़ी सौगात, समदा में बनेगा 1.41 करोड़ का पंचायत उत्सव भवन

---Advertisement---

बिल्सी विधायक हरीश शाक्य की बड़ी सौगात, समदा में बनेगा 1.41 करोड़ का पंचायत उत्सव भवन

बिल्सी/बदायूं। बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत समदा के ग्रामीणों को विधायक हरीश शाक्य की ओर से बड़ी सौगात मिली है। ग्राम पंचायत में पंचायत उत्सव भवन के निर्माण के लिए 1 करोड़ 41 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। स्वीकृति की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई।

विधायक हरीश शाक्य ने बताया कि पंचायत उत्सव भवन ग्रामीणों के लिए एक बहुउद्देशीय केंद्र के रूप में काम करेगा। यहां ग्रामीण सामाजिक और मांगलिक कार्यक्रम, विवाह समारोह, पारिवारिक बैठकें तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़े कार्यक्रम आयोजित कर सकेंगे।

विधायक ने कहा कि इस भवन का सबसे अधिक लाभ गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को मिलेगा। उन्हें शादी-विवाह और अन्य कार्यक्रमों के लिए महंगे निजी मैरिज हॉल या अन्य स्थानों का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। गांव में ही कम खर्च में बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।

हरीश शाक्य ने कहा कि बिल्सी विधानसभा के प्रत्येक गांव को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना उनका लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं और समदा का पंचायत उत्सव भवन इसी विकास यात्रा की एक महत्वपूर्ण कड़ी है।

पंचायत उत्सव भवन की स्वीकृति पर ग्रामवासियों ने विधायक हरीश शाक्य और प्रदेश सरकार का आभार जताया है।

logo

Aaptak24

संपादक:–विवेक चौहान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

You cannot copy content of this page