लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

राजा की सीकरी में अंबेडकर प्रतिमा को लेकर बवाल, पथराव में कई घायल

---Advertisement---

🚨 ब्रेकिंग न्यूज | AAP TAK LIVE 24 NEWS

राजा की सीकरी में अंबेडकर प्रतिमा को लेकर बवाल, पथराव में कई घायल

बिसौली। बदायूं जनपद के बिसौली क्षेत्र के ग्राम राजा की सीकरी में मंगलवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को लेकर विवाद गरमा गया। आरोप है कि कुछ लोगों ने रातों-रात एक सरकारी स्थान पर बिना अनुमति के अंबेडकर प्रतिमा स्थापित कर दी। इसका कुछ लोगों ने विरोध किया, जिसके बाद मामला विवाद और बवाल में बदल गया।

जानकारी मिलते ही तहसील प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और सुबह से देर रात तक स्थिति को संभालने का प्रयास करते रहे। एसडीएम पंकज गोयल ने ग्रामीणों से बातचीत कर मामले को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी।

इसके बाद पुलिस द्वारा हल्का बल प्रयोग किए जाने के दौरान पथराव की स्थिति पैदा हो गई। पथराव में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। बढ़ते तनाव को देखते हुए पीएसी ने मोर्चा संभाल लिया और मौके पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।

फिलहाल गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। प्रशासन की ओर से स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

AAP TAK LIVE 24 NEWS
सच की खबर, सबसे पहले।

logo

Aaptak24

संपादक:–विवेक चौहान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

You cannot copy content of this page