लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

दातागंज में सामाजिक समरसता का शंखनाद, गोस्वामी और लोनिया समाज की संगोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब

---Advertisement---

दातागंज में सामाजिक समरसता का शंखनाद, गोस्वामी और लोनिया समाज की संगोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब

बदायूं। दातागंज में गोस्वामी और लोनिया समाज की ओर से भव्य सामाजिक समरसता एवं विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दोनों समाज के लोग शामिल हुए और सामाजिक एकता, आपसी सम्मान एवं सौहार्द का संदेश दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ रहे। दोनों समाज के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया।

विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि गोस्वामी और लोनिया समाज का सनातन संस्कृति, धर्म की रक्षा और राष्ट्र निर्माण में ऐतिहासिक योगदान रहा है। उन्होंने समाज के लोगों से आपसी भाईचारा, एकता और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का आह्वान किया।

संगोष्ठी में पंचायत प्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान दोनों समाजों के बीच एकता और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने पर जोर दिया गया।

आप तक 24 लाइव न्यूज
सच की खबर, सबसे पहले

logo

Aaptak24

संपादक:–विवेक चौहान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

You cannot copy content of this page