ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का हुआ बाह्य निरीक्षण
डीएम अवनीश राय ने राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ लिया सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा
बदायूं, 27 अगस्त। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय ने गुरुवार को राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का बाह्य निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था और अन्य जरूरी इंतजामों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने गोदाम की सुरक्षा, परिसर की साफ-सफाई, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, अग्निशमन उपकरणों समेत अन्य व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस की सुरक्षा से जुड़े सभी मानकों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि परिसर की सुरक्षा व्यवस्था लगातार प्रभावी रहनी चाहिए और सीसीटीवी कैमरे, विद्युत व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक संसाधन हर समय क्रियाशील रहें। साथ ही नियमित निगरानी, साफ-सफाई और अभिलेखों के समुचित रखरखाव के भी निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष दिनेश सिंह राठौर एवं राकेश सोलंकी, समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष डॉ. शकील अहमद, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अनूप शर्मा, बसपा जिला सचिव अरविन्द प्रधान, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष दीपक मिश्रा एवं मानवाधिकार प्रकोष्ठ कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष आसिम हमीद खां सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
आप तक 24 लाइव न्यूज
सच की खबर, सबसे पहले