लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

रक्षाबंधन पर मिशन रक्षा सूत्र: महिला पुलिस ने निकाली जागरूकता रैली

---Advertisement---

रक्षाबंधन पर मिशन रक्षा सूत्र: महिला पुलिस ने निकाली जागरूकता रैली

महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान एवं अधिकारों के प्रति किया जागरूक, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

बदायूं, 27 अगस्त। रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत मिशन रक्षा सूत्र चलाया जा रहा है। इसी क्रम में महिला थाना पुलिस ने महिला थाना प्रभारी के नेतृत्व में जनजागरूकता रैली निकालकर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।

रैली के दौरान महिला पुलिस कर्मियों ने किसी भी विषम परिस्थिति में तत्काल सहायता प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला हेल्पलाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, डायल-112 आपातकालीन सेवा और साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 के बारे में विस्तार से बताया गया।

महिला थाना प्रभारी ने अपील की कि किसी भी प्रकार की समस्या, उत्पीड़न, साइबर अपराध या आपात स्थिति में बिना संकोच संबंधित हेल्पलाइन पर संपर्क करें। साथ ही सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, निजी जानकारी साझा न करने और साइबर अपराधों से सतर्क रहने के लिए भी जागरूक किया गया।

पुलिस के अनुसार मिशन रक्षा सूत्र का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा के प्रति विश्वास मजबूत करना तथा उन्हें जागरूक, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर राहुल पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

रक्षाबंधन के अवसर पर बदायूं पुलिस ने बहन-बेटियों की सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए आमजन से सुरक्षित और जागरूक समाज के निर्माण में सहयोग की अपील की।

बदायूं पुलिस — आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प।

आप तक 24 लाइव न्यूज
सच की खबर, सबसे पहले

logo

Aaptak24

संपादक:–विवेक चौहान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मिथलेश कुमारी मॉडर्न स्कूल में ‘नमामि गंगे’ अभियान की गूंज, विद्यार्थियों ने दिया स्वच्छ गंगा का संदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ राजीव गुप्ता की फिर सेल्फी, बदायूं भाजपा में बढ़ते प्रभाव की चर्चा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 68 हजार ग्राम प्रहरियों के सम्मान कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र में ‘हनुमान अंश’ फिल्म का सामूहिक अवलोकन, सामाजिक समरसता और सेवा का दिया संदेश

बदायूंइस्लामनगर के मेन मार्केट स्थित गन हाउस में धमाके के बाद लगी आग, दुकान संचालक समेत दो युवक गंभीर घायलइस्लामनगर

बिल्सी में गौशाला मेला एवं श्रीरामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ, केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा और विधायक हरीश शाक्य रहे मौजूद

Leave a Comment

You cannot copy content of this page