29 अगस्त से बदायूं-घटपुरी मार्ग रहेगा बंद
रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरहॉलिंग एवं मरम्मत कार्य के चलते 12 घंटे बंद रहेगा सड़क यातायात
बदायूं, 27 अगस्त। समपार संख्या-270ए, मध्य स्टेशन बदायूं-घटपुरी (मलगांव) पर रेलवे द्वारा ओवरहॉलिंग एवं मरम्मत कार्य कराया जाएगा। इसके चलते बदायूं-घटपुरी मार्ग पर सड़क यातायात 29 अगस्त की रात 8 बजे से 30 अगस्त की सुबह 8 बजे तक बंद रहेगा।
वरिष्ठ खंड अभियंता/रेलपथ, पूर्वोत्तर रेलवे सुमित शेखर ने बताया कि निर्धारित अवधि में समपार संख्या-270ए पर आवश्यक मरम्मत एवं ओवरहॉलिंग का कार्य किया जाना प्रस्तावित है।
मार्ग बंद रहने के दौरान वाहन चालकों के आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की गई है। बदायूं-घटपुरी मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों से अपील की गई है कि निर्धारित अवधि में असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करें।
यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए संबंधित विभागों और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं, ताकि मार्ग बंद रहने के दौरान जाम की स्थिति उत्पन्न न हो।
आप तक 24 लाइव न्यूज
सच की खबर, सबसे पहले