बिल्सी-इस्लामनगर रोड पर भीषण सड़क हादसा, तीन बाइकों की जोरदार भिड़ंत में एक की मौत, कई घायल
बदायूं। बिल्सी-इस्लामनगर रोड पर शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ग्राम अंतपुर के रहने वाले लोगों की बाइकों की तीन वाहनों की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं, जबकि एक व्यक्ति की मौत की सूचना है।
दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजे जाने की सूचना है। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की मां का रो-रोकर बुरा हाल है।
हादसे के बाद घटनास्थल का मंजर बेहद भयावह बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार वाहनों पर आखिर कब लगाम लगेगी? लगातार हो रहे सड़क हादसों के बावजूद रफ्तार पर नियंत्रण को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
आप तक 24 लाइव न्यूज — सच की खबर, सबसे पहले।