लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

गंगा एक्सप्रेसवे हादसे में मृत दो सगे भाइयों के घर पहुंचे विधायक हरीश शाक्य, परिजनों को बंधाया ढांढस

---Advertisement---

🕯️ गंगा एक्सप्रेसवे हादसे में मृत दो सगे भाइयों के घर पहुंचे विधायक हरीश शाक्य, परिजनों को बंधाया ढांढस

बिल्सी/बदायूं। बिल्सी क्षेत्र के भाजपा विधायक हरीश शाक्य मंगलवार को मेवली गांव पहुंचे और गंगा एक्सप्रेसवे हादसे में जान गंवाने वाले दो सगे भाइयों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।

रविवार देर रात हापुड़ के पास गंगा एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में थार के पलटने से चार लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों में मेवली निवासी होतीलाल के दो पुत्र सुखबेंद्र और जसवंत भी शामिल थे।

विधायक ने शोकाकुल परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया। इस दौरान पिता होतीलाल ने परिवार के कच्चे मकान की समस्या विधायक के सामने रखी। इस पर विधायक ने मौके से ही एसडीएम बिल्सी को फोन कर आपदा सहायता राशि और आवास योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।

विधायक के इस कदम से पीड़ित परिवार को प्रशासनिक मदद की उम्मीद जगी है।

गंगा एक्सप्रेसवे हादसे में दो सगे भाइयों की मौत के बाद मेवली गांव में मातम पसरा है। मंगलवार को बिल्सी विधायक हरीश शाक्य शोकाकुल परिवार के बीच पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। परिवार की कच्चे मकान की समस्या सामने आने पर विधायक ने तत्काल एसडीएम बिल्सी को फोन कर आपदा सहायता राशि और आवास योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। विधायक ने परिवार को हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया।

logo

Aaptak24

संपादक:–विवेक चौहान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मिथलेश कुमारी मॉडर्न स्कूल में ‘नमामि गंगे’ अभियान की गूंज, विद्यार्थियों ने दिया स्वच्छ गंगा का संदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ राजीव गुप्ता की फिर सेल्फी, बदायूं भाजपा में बढ़ते प्रभाव की चर्चा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 68 हजार ग्राम प्रहरियों के सम्मान कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र में ‘हनुमान अंश’ फिल्म का सामूहिक अवलोकन, सामाजिक समरसता और सेवा का दिया संदेश

बदायूंइस्लामनगर के मेन मार्केट स्थित गन हाउस में धमाके के बाद लगी आग, दुकान संचालक समेत दो युवक गंभीर घायलइस्लामनगर

बिल्सी में गौशाला मेला एवं श्रीरामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ, केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा और विधायक हरीश शाक्य रहे मौजूद

Leave a Comment

You cannot copy content of this page