लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

बिल्सी में गूंजा ‘एक दीपक प्रधानमंत्री के नाम’, जलाए सैकड़ों दीपक गर्भवती महिलाओं को फल वितरित कर मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस

---Advertisement---

बिल्सी में गूंजा ‘एक दीपक प्रधानमंत्री के नाम’, जलाए सैकड़ों दीपक

गर्भवती महिलाओं को फल वितरित कर मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस

बिल्सी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर बिल्सी क्षेत्र में “एक दीपक प्रधानमंत्री के नाम” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने उत्साह के साथ दीपक जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

बिल्सी नगर अध्यक्ष आदित्य माहेश्वरी ने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में लोगों से आशीर्वाद स्वरूप अपने-अपने घरों में एक दीपक जलाने की अपील की गई थी। इसके बाद क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्वलित किए।

इसी क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्सी में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार गुप्ता के नेतृत्व में करीब 200 दीपक जलाए गए। अस्पताल परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती एवं उपचार के लिए पहुंची गर्भवती महिलाओं को फल वितरित किए गए और उनके स्वास्थ्य एवं सुरक्षित प्रसव की कामना की गई।

कार्यक्रम में बिल्सी नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञानदेवी सागर, उनके पति एवं पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश सागर, नगर अध्यक्ष आदित्य माहेश्वरी, प्रमोद तोमर, निखिल सक्सेना, तेज प्रताप सहित भाजपा कार्यकर्ता तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्सी का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्यकर्मियों में उत्साह देखने को मिला। दीप प्रज्वलन के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा और जनकल्याण की भावना के साथ मनाया गया।

आप तक लाइव 24 न्यूज़ — हर खबर, आप तक।

logo

Aaptak24

संपादक:–विवेक चौहान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मिथलेश कुमारी मॉडर्न स्कूल में ‘नमामि गंगे’ अभियान की गूंज, विद्यार्थियों ने दिया स्वच्छ गंगा का संदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ राजीव गुप्ता की फिर सेल्फी, बदायूं भाजपा में बढ़ते प्रभाव की चर्चा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 68 हजार ग्राम प्रहरियों के सम्मान कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र में ‘हनुमान अंश’ फिल्म का सामूहिक अवलोकन, सामाजिक समरसता और सेवा का दिया संदेश

बदायूंइस्लामनगर के मेन मार्केट स्थित गन हाउस में धमाके के बाद लगी आग, दुकान संचालक समेत दो युवक गंभीर घायलइस्लामनगर

बिल्सी में गौशाला मेला एवं श्रीरामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ, केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा और विधायक हरीश शाक्य रहे मौजूद

Leave a Comment

You cannot copy content of this page