लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

बिल्सी तहसील परिसर में हुआ मॉक ड्रिल, आग से बचाव के बताए तरीके

---Advertisement---

बिल्सी तहसील परिसर में हुआ मॉक ड्रिल, आग से बचाव के बताए तरीके

बदायूं के बिल्सी तहसील परिसर में आज मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। यह मॉक ड्रिल बदायूं जिलाधिकारी के आदेशानुसार जिले की विभिन्न तहसीलों में आयोजित की जा रही है।

इसी क्रम में बिल्सी तहसील परिसर में अग्निशमन विभाग और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने संयुक्त रूप से मॉक ड्रिल किया। इस दौरान आग लगने की अलग-अलग परिस्थितियों का अभ्यास करते हुए अग्निशमन उपकरणों के इस्तेमाल से आग बुझाने का तरीका करके दिखाया गया।

मॉक ड्रिल का उद्देश्य लोगों और कर्मचारियों को आग जैसी आपात स्थिति में बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करना रहा। टीम द्वारा बताया गया कि आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय किस तरह सावधानीपूर्वक तत्काल कदम उठाए जाएं और उपलब्ध अग्निशमन उपकरणों का इस्तेमाल किया जाए।

इस दौरान बिल्सी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ. अनिल कुमार गुप्ता स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मौजूद रहे।

वहीं अग्निशमन विभाग की ओर से अरुण तोमर, अंकुर और मयंक तोमर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। इसके अलावा नायब तहसीलदार बदन सिंह यादव और एसडीएम बिल्सी भी मौके पर मौजूद रहे।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से दुर्गेश, प्रिया सीएचओ और अंशु यादव सहित स्वास्थ्यकर्मियों ने भी मॉक ड्रिल में सहभागिता की।

मॉक ड्रिल के दौरान अग्निशमन विभाग और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने आपात स्थिति में बचाव, सुरक्षा और आग पर काबू पाने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया। अधिकारियों के अनुसार, इस तरह के अभ्यास का उद्देश्य आपात स्थिति में तैयारियों को परखना और विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है।

बिल्सी से सौरभ चौहान की खास रिपोर्ट।

आप तक लाइव 24 न्यूज़ — हर खबर, आप तक।

logo

Aaptak24

संपादक:–विवेक चौहान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मिथलेश कुमारी मॉडर्न स्कूल में ‘नमामि गंगे’ अभियान की गूंज, विद्यार्थियों ने दिया स्वच्छ गंगा का संदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ राजीव गुप्ता की फिर सेल्फी, बदायूं भाजपा में बढ़ते प्रभाव की चर्चा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 68 हजार ग्राम प्रहरियों के सम्मान कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र में ‘हनुमान अंश’ फिल्म का सामूहिक अवलोकन, सामाजिक समरसता और सेवा का दिया संदेश

बदायूंइस्लामनगर के मेन मार्केट स्थित गन हाउस में धमाके के बाद लगी आग, दुकान संचालक समेत दो युवक गंभीर घायलइस्लामनगर

बिल्सी में गौशाला मेला एवं श्रीरामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ, केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा और विधायक हरीश शाक्य रहे मौजूद

Leave a Comment

You cannot copy content of this page