लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

दातागंज में रोजगार मेले का आयोजन, 832 युवाओं का चयन/शॉर्टलिस्ट

---Advertisement---

दातागंज में रोजगार मेले का आयोजन, 832 युवाओं का चयन/शॉर्टलिस्ट

दातागंज। सेवा संकल्प अभियान के तहत 19 सितंबर को तहसील दातागंज क्षेत्र के ढिलवारी स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय सत्यवती मेमोरियल इंटर कॉलेज परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में विभिन्न कंपनियों ने प्रतिभाग कर युवाओं के साक्षात्कार और चयन की प्रक्रिया पूरी की।

रोजगार मेले में बड़ी संख्या में युवाओं ने पहुंचकर विभिन्न कंपनियों में उपलब्ध रोजगार के अवसरों की जानकारी ली और अपनी योग्यता के अनुसार साक्षात्कार में प्रतिभाग किया। आयोजन के दौरान 832 युवाओं का चयन/शॉर्टलिस्ट किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दातागंज विधायक राजीव कुमार उर्फ बब्बू भैया रहे। इसके अलावा ब्लॉक प्रमुख अतेंद्र विक्रम सिंह (अंकित भैया) तथा जिलाधिकारी अवनीश राय सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने रोजगार मेले में प्रतिभाग किया।

जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने मेले में पहुंचे युवाओं से संवाद किया और चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दीं। अधिकारियों ने कहा कि युवाओं को उनकी योग्यता, कौशल और रुचि के अनुरूप रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

रोजगार मेले के माध्यम से युवाओं को निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें रोजगार से जुड़ी आवश्यक जानकारी भी प्रदान की गई।

आयोजकों के अनुसार, इस प्रकार के रोजगार मेलों का उद्देश्य युवाओं को उनकी योग्यता के अनुरूप रोजगार के अवसरों से जोड़ना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अवसर उपलब्ध कराना है।

logo

Aaptak24

संपादक:–विवेक चौहान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मिथलेश कुमारी मॉडर्न स्कूल में ‘नमामि गंगे’ अभियान की गूंज, विद्यार्थियों ने दिया स्वच्छ गंगा का संदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ राजीव गुप्ता की फिर सेल्फी, बदायूं भाजपा में बढ़ते प्रभाव की चर्चा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 68 हजार ग्राम प्रहरियों के सम्मान कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र में ‘हनुमान अंश’ फिल्म का सामूहिक अवलोकन, सामाजिक समरसता और सेवा का दिया संदेश

बदायूंइस्लामनगर के मेन मार्केट स्थित गन हाउस में धमाके के बाद लगी आग, दुकान संचालक समेत दो युवक गंभीर घायलइस्लामनगर

बिल्सी में गौशाला मेला एवं श्रीरामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ, केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा और विधायक हरीश शाक्य रहे मौजूद

Leave a Comment

You cannot copy content of this page