नवनियुक्त सपा पदाधिकारियों का ग्राम निजामपुर में स्वागत
निजामपुर। ग्राम निजामपुर में समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रामवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत कर उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी।
कार्यक्रम में पंडित रामभजन मिश्रा, प्रवेश मिश्रा, विनोद बाबू शर्मा, प्रशांत शर्मा, प्रमोद कुमार शर्मा, समाजवादी पार्टी के अम्बियापुर ब्लॉक अध्यक्ष अतुल शर्मा तथा विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. संजीव तिवारी का स्वागत किया गया।
इस अवसर पर पार्टी संगठन को मजबूत करने और क्षेत्र में सक्रियता बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ क्षेत्र में काम करने तथा पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को लोगों तक पहुंचाने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान आगामी चुनावों को लेकर भी कार्यकर्ताओं से क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क करने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने PDA से जुड़े मुद्दों को लेकर भी जनता के बीच संवाद बढ़ाने की बात कही।
इस मौके पर मुस्ताक सैफी, ठाकुर बेद पाल सिंह, नत्थू पाली, महेश पाली, अकरम अली, सचिन कुमार, अमर सिंह, अबदेश शर्मा, अनुज पाल, काली चरन शाक्य सहित अन्य ग्रामीण और कार्यकर्ता मौजूद रहे।