लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

बदायूं के विकास को लेकर मुख्यमंत्री योगी से मिले भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता और जिले के विधायक

---Advertisement---

बदायूं के विकास को लेकर मुख्यमंत्री योगी से मिले भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता और जिले के विधायक

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बुधवार को उनके 5, कालिदास मार्ग स्थित आवास पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य और बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य के साथ मुलाकात की। इस दौरान बदायूं जनपद के विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने मुख्यमंत्री के समक्ष राजकीय मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं को बेहतर करने, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और चिकित्सा सेवाओं को सुदृढ़ करने का विषय रखा।

इसके अलावा कछला पर्यटन स्थल के विकास को लेकर भी चर्चा हुई। राजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि कछला पर्यटन स्थल के पार्ट-वन की स्वीकृति हो चुकी है, जबकि बदायूं की ओर प्रस्तावित पार्ट-बी के कार्य को भी शीघ्र शुरू कराने का आग्रह मुख्यमंत्री से किया गया।

बैठक में गंगा एक्सप्रेसवे के निकट ट्रॉमा सेंटर की स्थापना का मुद्दा भी उठाया गया। साथ ही एक्सप्रेसवे पर आवारा पशुओं की आवाजाही रोकने के लिए दोनों ओर आवश्यक फेंसिंग/सुरक्षा जाली लगाए जाने का अनुरोध किया गया।

दातागंज में स्पोर्ट्स कॉलेज की स्थापना का विषय भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखा गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि इससे क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को प्रशिक्षण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

इसके साथ ही बदायूं में जेल की खाली भूमि पर जनसुविधा एवं हरित क्षेत्र के रूप में पार्क विकसित करने का प्रस्ताव भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखा गया।

मुलाकात के दौरान राजीव कुमार गुप्ता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बदायूं आने का निमंत्रण भी दिया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने शीघ्र बदायूं आने के आग्रह पर सहमति जताई है।

मुख्यमंत्री ने जिलाध्यक्ष और विधायकों द्वारा रखे गए विभिन्न विकास संबंधी विषयों को सुना तथा जनहित से जुड़े मामलों में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

logo

Aaptak24

संपादक:–विवेक चौहान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मिथलेश कुमारी मॉडर्न स्कूल में ‘नमामि गंगे’ अभियान की गूंज, विद्यार्थियों ने दिया स्वच्छ गंगा का संदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ राजीव गुप्ता की फिर सेल्फी, बदायूं भाजपा में बढ़ते प्रभाव की चर्चा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 68 हजार ग्राम प्रहरियों के सम्मान कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र में ‘हनुमान अंश’ फिल्म का सामूहिक अवलोकन, सामाजिक समरसता और सेवा का दिया संदेश

बदायूंइस्लामनगर के मेन मार्केट स्थित गन हाउस में धमाके के बाद लगी आग, दुकान संचालक समेत दो युवक गंभीर घायलइस्लामनगर

बिल्सी में गौशाला मेला एवं श्रीरामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ, केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा और विधायक हरीश शाक्य रहे मौजूद

Leave a Comment

You cannot copy content of this page