लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

बिल्सी में संवेदना हॉस्पिटल का शुभारंभ, विधायक हरीश शाक्य ने फीता काटकर किया उद्घाटन

---Advertisement---

बिल्सी में संवेदना हॉस्पिटल का शुभारंभ, विधायक हरीश शाक्य ने फीता काटकर किया उद्घाटन

बिल्सी, बदायूं। बिल्सी-बदायूं चौराहा स्थित नवीन “संवेदना हॉस्पिटल” का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक हरीश शाक्य ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर विधायक ने हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. एस.पी. सिंह एवं उनकी पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं।

उद्घाटन के दौरान विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि बिल्सी क्षेत्र में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से युक्त चिकित्सा केंद्र की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। ऐसे अस्पताल के शुरू होने से क्षेत्रीय लोगों को बेहतर उपचार के लिए दूर-दराज के शहरों का रुख करने की जरूरत कम होगी।

विधायक ने हॉस्पिटल प्रबंधन से गुणवत्तापूर्ण, बेहतर और संवेदनशील स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में सेवा भावना के साथ काम करना समाज के लिए महत्वपूर्ण योगदान है।

वहीं, हॉस्पिटल डायरेक्टर डॉ. एस.पी. सिंह ने क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई।

इस मौके पर अस्पताल स्टाफ, दीपक चौहान, मुकेश अकोली, दीपक चौहान सिरासोल, ओमप्रकाश सागर,पवन ,विनीत आदि गणमान्य नागरिकों और क्षेत्र के लोग मौजूद रहे। संवेदना हॉस्पिटल के शुभारंभ को लेकर स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखने को मिला।

logo

Aaptak24

संपादक:–विवेक चौहान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मिथलेश कुमारी मॉडर्न स्कूल में ‘नमामि गंगे’ अभियान की गूंज, विद्यार्थियों ने दिया स्वच्छ गंगा का संदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ राजीव गुप्ता की फिर सेल्फी, बदायूं भाजपा में बढ़ते प्रभाव की चर्चा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 68 हजार ग्राम प्रहरियों के सम्मान कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र में ‘हनुमान अंश’ फिल्म का सामूहिक अवलोकन, सामाजिक समरसता और सेवा का दिया संदेश

बदायूंइस्लामनगर के मेन मार्केट स्थित गन हाउस में धमाके के बाद लगी आग, दुकान संचालक समेत दो युवक गंभीर घायलइस्लामनगर

बिल्सी में गौशाला मेला एवं श्रीरामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ, केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा और विधायक हरीश शाक्य रहे मौजूद

Leave a Comment

You cannot copy content of this page