लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

करनपुर में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे

---Advertisement---

🔱 बदायूँ ब्रेकिंग | करनपुर में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे

शिवलिंग प्राकट्य और अभिषेक विधि का सुनाया प्रसंग, कथा व्यास ने बताया शिवलिंग पूजन का आध्यात्मिक महत्व

उघैती (बदायूँ)। थाना क्षेत्र के ग्राम करनपुर स्थित नखाशा बाजार के शिव शक्ति फार्म हाउस में चल रही नौ दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा में मंगलवार को शिवलिंग प्राकट्य, भगवान शिव की महिमा एवं पूजन-अभिषेक विधि से जुड़े प्रसंग सुनाए गए।

कथा व्यास परम पूज्य महामंडलेश्वर अनन्तश्रीविभूषित ब्रह्मऋषि पूज्यपाद अमृतदास खाकी जी महाराज ने श्रद्धालुओं को भगवान शिव के स्वरूप और शिवलिंग के आध्यात्मिक महत्व के बारे में विस्तार से बताया।

महाराज ने कहा कि “प्रकृति और ईश्वर का मिलन ही शिव है।” उन्होंने शिव को सृष्टि में चेतना, कल्याण और संतुलन का प्रतीक बताते हुए कहा कि भगवान शिव की आराधना में श्रद्धा और भाव का विशेष महत्व है।

कथा के दौरान शिवलिंग के पूजन एवं अभिषेक की विधि बताते हुए जलाभिषेक सहित विभिन्न पूजन सामग्रियों के धार्मिक महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। भगवान शिव के प्राकट्य और महिमा से जुड़े प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।

कथा पंडाल में बीच-बीच में “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।


“प्रकृति और ईश्वर का मिलन ही शिव”—करनपुर में शिवलिंग प्राकट्य का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

Aap Tak 24 Live News | सच की खबर, सबसे पहले

logo

Aaptak24

संपादक:–विवेक चौहान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मिथलेश कुमारी मॉडर्न स्कूल में ‘नमामि गंगे’ अभियान की गूंज, विद्यार्थियों ने दिया स्वच्छ गंगा का संदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ राजीव गुप्ता की फिर सेल्फी, बदायूं भाजपा में बढ़ते प्रभाव की चर्चा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 68 हजार ग्राम प्रहरियों के सम्मान कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र में ‘हनुमान अंश’ फिल्म का सामूहिक अवलोकन, सामाजिक समरसता और सेवा का दिया संदेश

बदायूंइस्लामनगर के मेन मार्केट स्थित गन हाउस में धमाके के बाद लगी आग, दुकान संचालक समेत दो युवक गंभीर घायलइस्लामनगर

बिल्सी में गौशाला मेला एवं श्रीरामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ, केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा और विधायक हरीश शाक्य रहे मौजूद

Leave a Comment

You cannot copy content of this page