दीवान सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल सिरासौल में धूमधाम से मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती
सिरासौल। दीवान सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल सिरासौल में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में देशभक्ति और राष्ट्रसेवा का संदेश गूंजता रहा।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक संजीव सिंह राठौर ने छात्र-छात्राओं को महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, संघर्ष और देश के प्रति उनके योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से दोनों महापुरुषों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं विद्यार्थियों ने दोनों महापुरुषों के आकर्षक एवं मनमोहक चित्र बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रशांत तिवारी ने प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। सम्मान पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
कार्यक्रम में उप प्रधानाचार्य आशीष कुमार सिंह, अवनी राघव, प्राची चौहान, श्रीमती सपना चौहान, श्रीमती मीनू पचौरी, सपना भारती, सौम्या शाक्य सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विद्यालय परिवार ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा एवं स्वच्छता के संदेश तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को विद्यार्थियों तक पहुंचाने का संदेश दिया।
सौरभ चौहान की खास रिपोर्ट