श्रीबालाजी धाम की श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ा आस्था का सैलाब, कृष्ण की द्वारका लीला सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु
बिल्सी। नगर के कछला स्टैंड रोड स्थित ज्वाला प्रसाद जैन स्कूल परिसर में सिद्धपीठ श्रीबालाजी धाम के महंत मटरुमल शर्मा महाराज के तत्वावधान में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा पंडाल भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।
कथा व्यास जगद्गुरु रामानुजाचार्य श्री रामचन्द्राचार्य जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की द्वारका लीला और पांडवों के महाप्रस्थान का भावपूर्ण प्रसंग सुनाया। कथा के दौरान श्रीकृष्ण की लीलाओं और पांडवों के जीवन प्रसंगों का आध्यात्मिक महत्व समझाते हुए श्रद्धालुओं को भक्ति, धर्म और वैराग्य का संदेश दिया गया।
कथा के प्रसंगों के दौरान पंडाल में मौजूद श्रद्धालु भक्ति भाव में डूबे नजर आए। वातावरण जय श्रीकृष्ण और धार्मिक जयघोष से गूंजता रहा। आयोजकों की ओर से श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थाएं भी की गईं।
इस अवसर पर मटरुमल शर्मा महाराज, दीपक माहेश्वरी बाबा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
आप तक लाइव 24 न्यूज़ | हर खबर, आप तक।