लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

अपर पुलिस अधीक्षक,ग्रामीण द्वारा थाना वजीरगंज पर थाना समाधान दिवस पर जनता की समस्याओं को सुना गया एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।

---Advertisement---


बदायूँ आज दिनांक 14.02.2026 को थाना दिवस समाधान दिवस पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ0 ह्रदेश कठेरिया द्वारा थाना वजीरगंज पर उपस्थित रहकर फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा उनके विधिक एवं समयबद्ध निस्तारण कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया,साथ ही संबंधित अधिकारियों को जनशिकायतों की निष्पक्ष जाँच करके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण विधिक निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए । महोदय द्वारा थाना समाधान दिवस रजिस्टर चेक कर सम्बन्धित को अद्यावधिक हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । इसके अतिरिक्त अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना बिसौली पर आगामी त्यौहार महाशिवरात्रि,रमजान एवं होली के दृष्टिगत क्षेत्र के संभ्रान्त नागरिकों के साथ पीस कमेटी का आयोजन किया गया । बैठक में आपसी सौहार्द,शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर बल दिया गया तथा सभी से त्योहारों को मिल-जुलकर शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई ।

logo

Aaptak24

संपादक:–विवेक चौहान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

You cannot copy content of this page