लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

13 मार्च को मा0 प्रधानमंत्री करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का वितरण।

---Advertisement---


बदायूँ : 12 मार्च। उप कृषि निदेशक मनोज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 13 मार्च 2026 को मा0 प्रधानमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त सांय 5ः00 बजे गुवाहटी, असम में आयोजित पीएम किसान उत्सव दिवस से जारी की जाएगी। जनपद बदायूँ के 431225 कृषकों के खातों में भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की रु0 2000 की धनराशि वन क्लिक के माध्यम से अंतरित की जाएगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा, जिसमें जनप्रतिनिधि एवं कृषकगण प्रतिभाग करेंगे।
उन्होंने बताया कि स्थानीय स्तर पर कृषि विभाग द्वारा शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जनपद स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र उझानी में किया जाएगा, जिसमें जिला कृषि अधिकारी एवं उप कृषि निदेशक उपस्थित रहेंगे। विकास खंड स्तर पर कार्यक्रम समस्त विकास खंडों के सभागार में आयोजित किए जाएंगे, जिसमें खंड विकास अधिकारी एवं सहायक विकास अधिकारी (कृषि) उपस्थित रहेंगे। ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यक्रम समस्त ग्राम पंचायत भवनों में आयोजित होंगे, जिनमें ग्राम पंचायत अधिकारी एवं कृषि विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहेंगे।

इसी प्रकार मंडी समिति स्तर पर कार्यक्रम समस्त मंडी समितियों में आयोजित किए जाएंगे, जिनमें मंडी सचिव उपस्थित रहेंगे। पैक्स/सहकारिता समितियों पर कार्यक्रम समस्त संबंधित समितियों में आयोजित होंगे, जिसमें सचिव एवं सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता) उपस्थित रहेंगे। इसके अतिरिक्त समस्त सम्बंधित प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्रों पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें जिला कृषि अधिकारी नामित रहेंगे। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि कार्यक्रमों का सफल आयोजन सुनिश्चित करते हुए अधिक से अधिक कृषकों की सहभागिता कराई जाए।

logo

Aaptak24

संपादक:–विवेक चौहान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मिथलेश कुमारी मॉडर्न स्कूल में ‘नमामि गंगे’ अभियान की गूंज, विद्यार्थियों ने दिया स्वच्छ गंगा का संदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ राजीव गुप्ता की फिर सेल्फी, बदायूं भाजपा में बढ़ते प्रभाव की चर्चा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 68 हजार ग्राम प्रहरियों के सम्मान कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र में ‘हनुमान अंश’ फिल्म का सामूहिक अवलोकन, सामाजिक समरसता और सेवा का दिया संदेश

बदायूंइस्लामनगर के मेन मार्केट स्थित गन हाउस में धमाके के बाद लगी आग, दुकान संचालक समेत दो युवक गंभीर घायलइस्लामनगर

बिल्सी में गौशाला मेला एवं श्रीरामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ, केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा और विधायक हरीश शाक्य रहे मौजूद

Leave a Comment

You cannot copy content of this page