लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

किसान दिवस में सुनी गई कृषकों की समस्याएं।

---Advertisement---


बदायूँ : 18 मार्च। मुख्य विकास अधिकारी महोदय की अध्यक्षता में बुधवार को विकास भवन सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें बैंक, कृषि, सिंचाई, मत्स्य, नलकूप, गन्ना, मंडी, पशुपालन, खाद्य विपणन एवं उद्यान विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। किसान दिवस का शुभारंभ करते हुए उप कृषि निदेशक ने समस्त कृषक बंधुओं एवं अधिकारियों का स्वागत किया तथा फार्मर रजिस्ट्री के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि 31 मार्च 2026 तक जनपद के सभी किसान अपनी-अपनी फार्मर रजिस्ट्री अवश्य करा लें, अन्यथा 01 अप्रैल 2026 से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं कृषि तथा संबद्ध विभागों की योजनाओं का लाभ मिलना बंद हो सकता है। उन्होंने बताया कि किसान अपनी रजिस्ट्री जन सेवा केंद्र, कृषि विभाग के कर्मचारियों, लेखपाल अथवा पंचायत सहायक के माध्यम से करा सकते हैं। किसानों को गेहूं क्रय केंद्रों की जानकारी देते हुए बताया गया कि जनपद में 105 गेहूं क्रय केंद्र खोले जाएंगे। जिला कृषि अधिकारी द्वारा तिलहन फसलों की जानकारी दी गई। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिला अध्यक्ष द्वारा गन्ना भुगतान के संबंध में जानकारी चाही गई, जिस पर जिला गन्ना अधिकारी द्वारा बताया गया कि पिछले वर्ष का भुगतान 26 जनवरी 2025 तक तथा वर्ष 2025-26 का भुगतान 26 नवम्बर तक कर दिया गया है तथा शेष भुगतान शीघ्र कराया जाएगा।
जिला उद्यान अधिकारी के प्रतिनिधि द्वारा कोल्ड स्टोरेज के किराये के संबंध में जानकारी दी गई। भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रभारी द्वारा नलकूप कनेक्शन एवं घरेलू कनेक्शन की समस्या रखी गई, जिस पर विद्युत विभाग के प्रतिनिधि द्वारा जानकारी दी गई। अन्य किसानों द्वारा आवारा पशुओं से फसल नुकसान, पशु चिकित्सालय में चिकित्सकों की तैनाती तथा कामधेनु योजना से संबंधित समस्याएं रखी गईं, जिन पर संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि किसान दिवस में प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। अंत में उप कृषि निदेशक बदायूँ द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं किसान बंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए किसान दिवस के समापन की घोषणा की गई।

logo

Aaptak24

संपादक:–विवेक चौहान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मिथलेश कुमारी मॉडर्न स्कूल में ‘नमामि गंगे’ अभियान की गूंज, विद्यार्थियों ने दिया स्वच्छ गंगा का संदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ राजीव गुप्ता की फिर सेल्फी, बदायूं भाजपा में बढ़ते प्रभाव की चर्चा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 68 हजार ग्राम प्रहरियों के सम्मान कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र में ‘हनुमान अंश’ फिल्म का सामूहिक अवलोकन, सामाजिक समरसता और सेवा का दिया संदेश

बदायूंइस्लामनगर के मेन मार्केट स्थित गन हाउस में धमाके के बाद लगी आग, दुकान संचालक समेत दो युवक गंभीर घायलइस्लामनगर

बिल्सी में गौशाला मेला एवं श्रीरामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ, केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा और विधायक हरीश शाक्य रहे मौजूद

Leave a Comment

You cannot copy content of this page