लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

आसफपुर में चेकिंग के दौरान एआरटीओ पर अभद्रता और मारपीट का आरोप, मीडिया से भी बदसलूकी।

---Advertisement---

बदायूँ के आसफपुर में चेकिंग के दौरान एआरटीओ पर अभद्रता और मारपीट का आरोप, मीडिया से भी बदसलूकी क्षेत्र में चल रहे वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एआरटीओ पर गंभीर आरोप लगने से मामला सामने आया है। आरोप है कि चेकिंग के नाम पर ट्रक चालक के साथ न केवल अभद्रता की गई, बल्कि उसे थप्पड़ भी मारा गया। घटना के बाद मौके पर हंगामा खड़ा हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आसफपुर पुलिस चौकी के पास एआरटीओ टीम द्वारा वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक ट्रक चालक को रोककर उससे कागजात मांगे गए। आरोप है कि मामूली बात को लेकर एआरटीओ ने चालक के साथ दुर्व्यवहार किया और उसे थप्पड़ जड़ दिया। इस घटना से वहां मौजूद अन्य चालकों में भी रोष फैल गया।
मामले की सूचना मिलने पर जब स्थानीय समाचार पत्र के संवाददाता कवरेज के लिए पहुंचे, तो उनके साथ भी अभद्रता किए जाने का आरोप है। बताया जा रहा है कि एआरटीओ के ड्राइवर और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी ने पत्रकार के साथ धक्का-मुक्की की और मोबाइल छीनने का प्रयास किया। यहां तक कि मीडिया कर्मी का हाथ पकड़ने की भी कोशिश की गई।
चेकिंग अभियान में पहले से ही ट्रक चालकों द्वारा उगाही और उत्पीड़न के आरोप लगाए जाते हैं। इस घटना के बाद ये आरोप और भी तेज हो गए हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि मामला बढ़ता देख एआरटीओ हरिओम गौतम वहां से निकल गए।
घटना के बाद क्षेत्र के मीडिया कर्मियों में भारी आक्रोश है। पत्रकारों ने एकजुट होकर एआरटीओ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि अगर दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।फिलहाल इस मामले में प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन घटना ने चेकिंग अभियान की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

logo

Aaptak24

संपादक:–विवेक चौहान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

You cannot copy content of this page