लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

डीएम की अध्यक्षता में हुई जिला उद्योग बंधु की बैठक।

---Advertisement---


बदायूं 26 मई। जिलाधिकारी अवनीश राय ने मंगलवार को जिला उद्योग बंधु की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को उद्यमियों व व्यापारियों की समस्याओं का प्राथमिकता पर निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए कहा। उन्होंने सभी बैंकर्स से कहा कि वह शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में पूर्ण सहयोग प्रदान करें तथा उत्तर प्रदेश सरकार के शासनादेशों का अनुपालन कराना सुनिश्चित कर,ें ऐसा न करने पर संबंधित बैंकर्स के विरुद्ध प्राथमिक दर्ज कराई जाएगी।
कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आहूत बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने उपस्थित बैंकर्स से कहा कि वह विभिन्न शासकीय योजनाओं के आवेदकों के प्रति आदर का भाव रखें तथा उन्हें प्रोत्साहित करें। आवेदन को बिना ठोस आधार के निरस्त न किया जाए।
बैठक में प्लेज पार्क योजना अंतर्गत उद्यमियों व्यापारियों को प्राइवेट औद्योगिक पार्क विकसित करने के लिए आमंत्रित किया गया, उन्हें बताया कि इस पर सरकार एक प्रतिशत वार्षिक ब्याज की दर से लोन की भी सुविधा है, यह एक बेहतर योजना है। मिनी औद्योगिक स्थान बिसौली में चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए गए।
बैठक में विद्युत अवस्थापना व अन्य निर्माण कार्यों से संबंधित समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए उपायुक्त उद्योग की अध्यक्षता में चार सदस्य कमेटी का गठन जिलाधिकारी के स्तर से किया गया जिसमें अन्य सदस्यों में विद्युत विभाग के अभियंता, लोक निर्माण विभाग के अभियंता व अन्य कार्यदायी संस्था के अभियंता को शामिल किया गया है।
बैठक में मुख्यमंत्री युवा स्व रोजगार योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना आदि योजनाओं के आवेदनों, निरस्त आवेदनों, स्वीकृत आवेदनों की एक-एक कर समीक्षा की गई व आवश्यक दिशा निर्देश सभी बैंक अधिकारियों व अन्य संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए गए।
बैठक में निवेश मित्र पोर्टल में समय अंतर्गत लंबित सभी प्रार्थना पत्रों का समय से निस्तारण करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक के दौरान लाल पुल पर ट्रांसफार्मर को शिफ्ट करने के उद्यमियों के अनुरोध पर अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग को उसका सर्वे कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला, सहायक सूचना निदेशक आशुतोष चन्दोला, उपायुक्त उद्योग सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी, उद्यमी व व्यापारी मौजूद रहे।

logo

Aaptak24

संपादक:–विवेक चौहान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मिथलेश कुमारी मॉडर्न स्कूल में ‘नमामि गंगे’ अभियान की गूंज, विद्यार्थियों ने दिया स्वच्छ गंगा का संदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ राजीव गुप्ता की फिर सेल्फी, बदायूं भाजपा में बढ़ते प्रभाव की चर्चा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 68 हजार ग्राम प्रहरियों के सम्मान कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र में ‘हनुमान अंश’ फिल्म का सामूहिक अवलोकन, सामाजिक समरसता और सेवा का दिया संदेश

बदायूंइस्लामनगर के मेन मार्केट स्थित गन हाउस में धमाके के बाद लगी आग, दुकान संचालक समेत दो युवक गंभीर घायलइस्लामनगर

बिल्सी में गौशाला मेला एवं श्रीरामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ, केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा और विधायक हरीश शाक्य रहे मौजूद

Leave a Comment

You cannot copy content of this page