लोकप्रिय विषय मौसम बदायूँ ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

सीडीओ ने लक्ष्मी प्रेरणा महिला संकुल स्तरीय समिति का किया निरीक्षण।

---Advertisement---


बदायूँ: 01 जुलाई। मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला ने विकास खंड उसावां स्थित लक्ष्मी प्रेरणा महिला संकुल स्तरीय समिति का निरीक्षण कर स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा संचालित गतिविधियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संकुल स्तरीय समिति की सदस्य राजेश्वरी, सुषमा, सुनीता, ममता, प्रतिभा सहित अन्य महिलाओं से संवाद कर उनके कार्यों एवं आय के स्रोतों के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
समूह की महिलाओं ने बताया कि वे दुग्ध डेयरी संचालन, बैग निर्माण, नींबू की खेती, कॉस्मेटिक एवं रेडीमेड वस्त्रों के व्यवसाय से जुड़ी हुई हैं तथा इन गतिविधियों के माध्यम से प्रति माह लगभग 10 हजार से 20 हजार रुपये तक की आय अर्जित कर रही हैं।
मुख्य विकास अधिकारी ने महिलाओं को उत्तर प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी एवं स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी प्रदान की तथा उन्हें अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने उपायुक्त (स्वतः रोजगार) एवं संबंधित जिला मिशन प्रबंधक को स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को फूलों की खेती, पॉलीहाउस तथा अन्य रोजगारपरक गतिविधियों से संबंधित प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त (स्वतः रोजगार) रवि प्रकाश सिंह, खंड विकास अधिकारी उसावां मनीष कुमार वर्मा, समस्त जिला मिशन प्रबंधक, ब्लॉक मिशन प्रबंधक एवं संकुल स्तरीय समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

logo

Aaptak24

संपादक:–विवेक चौहान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

You cannot copy content of this page